चौहान ने सिंधिया और उनकी माता के स्वस्थ होने की कामना की

Edited By PTI News Agency, Updated: 09 Jun, 2020 05:58 PM

pti madhya pradesh story

भोपाल, नौ जून (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

चौहान ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, पूज्य माता जी और आपके अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर से आपके और माताजी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’ प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने भी ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिन्धिया जी एवं उनकी माता माधवी राजे सिन्धिया जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’’ सिंधिया के करीबी सहयोगियों ने बताया कि उन्हें अपने नेता के अस्वस्थ होने का पता चला है, लेकिन इस बारे में उन्हें अधिक जानकारी नहीं है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!