मध्यप्रदेश : उपचुनाव की रणनीति बनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने की चर्चा

Edited By PTI News Agency, Updated: 12 Jun, 2020 08:32 PM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 12 जून (भाषा) मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को यहां बैठक कर प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले आगामी उपचुनाव की रणनीति बनाने के लिए चर्चा की।

भोपाल, 12 जून (भाषा) मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को यहां बैठक कर प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले आगामी उपचुनाव की रणनीति बनाने के लिए चर्चा की।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने अपना नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर 'पीटीआई—भाषा' को बताया, ''हमने केवल उपचुनाव के लिए चर्चा की। उपचुनाव को लेकर यह शुरूआती बातचीत थी।'' उन्होंने कहा कि इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
वर्तमान में विधानसभा की 24 सीटें रिक्त हैं। इस 22 सीटें कांग्रेस के बागी विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई हैं, जबकि दो सीटें भाजपा एवं कांग्रेस के एक-एक विधायक के निधन के बाद खाली हुई हैं। इन 24 सीटों पर उपचुनाव होना है। हालांकि, अब तक इनकी तिथि घोषित नहीं की गई है। इन 24 सीटों पर सितंबर तक उपचुनाव हो सकते हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण तत्कालीन कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गयी थी। इस कारण कमलनाथ को 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा 23 मार्च को सूबे की सत्ता में लौट आयी थी।
प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। इनमें से भाजपा के 107 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देने के बाद उसकी संख्या घटकर 92 पर आ गई है। इनके अलावा, चार निर्दलीय हैं, जबकि दो बसपा एवं एक सपा के पास है। बाकी 24 सीटें खाली हैं।
इस बैठक से पहले प्रदेश के 13 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक भी शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!