मध्य प्रदेश उपचुनाव में भाजपा ने महिला को 50 प्रतिशत टिकट दिए हैं : चौहान

Edited By PTI News Agency, Updated: 20 Oct, 2021 05:14 PM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 20 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के वादे पर कटाक्ष करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में...

भोपाल, 20 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के वादे पर कटाक्ष करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में 50 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारे हैं।

चौहान ने अलीराजपुर जिले के जोबट में मंगलवार की रात पत्रकारों से यह बात कही। वह जोबट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुलोचना रावत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आये थे।

मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों - जोबट (अलीराजपुर जिला), रैगांव (सतना जिला), पृथ्वीपुर (निवाड़ी जिला) और खंडवा लोकसभा सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं।

प्रियंका गांधी की घोषणा पर चौहान ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उन्होंने (प्रियंका) क्या कहा, लेकिन मध्य प्रदेश उपचुनाव में हमने चार में से दो सीटों पर, 50 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारे हैं। हमारी बहनें जोबट में सुलोचना रावत और रैगांव में प्रतिमा बागरी (दोनों विधानसभा सीटें) चुनाव लड़ रही हैं।’’
उन्होंने कहा कि जनता हमारे साथ है और हमें पूर्ण विश्वास है कि इस उपचुनाव में सभी चार सीटों पर हमारी जीत होगी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!