Edited By meena, Updated: 28 Dec, 2021 12:17 PM
उतर भारत के साथ साथ अब मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर शुरु हो गया है। कुछ जिलों में सुबह 7 बजे से बारिश शुरु हो गई है तो वहीं घने काले बादलों के कारण अंधेरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ एक जिलों में ओले पड़ सकते हैं जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी।
भोपाल(प्रतुल पाराशर): उतर भारत के साथ साथ अब मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर शुरु हो गया है। कुछ जिलों में सुबह 7 बजे से बारिश शुरु हो गई है तो वहीं घने काले बादलों के कारण अंधेरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ एक जिलों में ओले पड़ सकते हैं जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी।
नए सिस्टम के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश का मौसम बदलने लगा है। एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात, पश्चिमी मध्यप्रदेश से होकर विदर्भ तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) और अतिरिक्त दक्षिण-पश्चिमी बिहार पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके चलते मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने 14 जिलों में हल्की बूंदाबांदी शुरु हो गई है। वहीं सर्द हवाएं 14 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना जताई जा रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।
इन जिलों में शुरु हुई बारिश...
सोमवार को भोपाल, राजगढ़, विदिशा, अशोकनगर, सीहोर, रायसेन, छतरपुर में सुबह 7 बजे से रुक-रुककर बारिश शुरु हो गई है। वहीं आगर मालवा, सागर, होशंगाबाद, मुरैना, दमोह में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग की माने तो कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम का यह हाल 28 और 29 दिसंबर तक रहेगा। 30 दिसंबर से प्रदेशभर में कोहरा छा सकता है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को अच्छी ठंड रहेगी। दिन का तापमान काफी नीचे आएगा। इससे ठिठुरन बढ़ेगी।