दुष्कर्म पीड़िता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, 3 महीने से न्याय की आस में टूटा सब्र

Edited By Vikas kumar, Updated: 13 Oct, 2019 04:34 PM

rape victim commits suicide in gwalior

जनकगंज थाना क्षेत्र में तीन महीने से न्याय की आस में भटक रही दुष्कर्म पीड़िता युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पीड़ित युवती ने घर के अंदर ही फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली, जो का...

ग्वालियर (अंकुर जैन): जनकगंज थाना क्षेत्र में तीन महीने से न्याय की आस में भटक रही दुष्कर्म पीड़िता युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पीड़ित युवती ने घर के अंदर ही फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली, जो काफी दिनों से मानसिक तौर से परेशान चल रही थी।

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, Gwalior News, rape victim, demand for justice, suicide, brain sick, police

मृतक युवती के पिता का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी के माता-पिता राजीनामा नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वहीं आरोपी पक्ष से लगातार धमकी मिलने से परिवार के सदस्य काफी खौफजदा थे। उधर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और कहा है कि शिकायत के बावजूद इस पूरे घटनाक्रम की जांच में ढिलाई बरती गई। फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!