‘इतना घटिया बयान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मानसिकता दिखाता है’ जीतू पटवारी पर बरसे सिंधिया

Edited By meena, Updated: 03 May, 2024 06:28 PM

scindia lashed out at jitu patwari s statement

ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक और पूर्व मंत्री इमरती देवी पर टिप्पणी करके कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मुश्किलों से घिरते नजर आ रहे हैं...

ग्वालियर(अंकुर जैन): ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक और पूर्व मंत्री इमरती देवी पर टिप्पणी करके कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मुश्किलों से घिरते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां इमरती देवी ने जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता हमलावर नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब सिंधिया ने जीतू पटवारी और कांग्रेस पर निशाना साधा है।

PunjabKesari

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है, इतना घटिया बयान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ये मानसिकता दिखाता है, कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष की। महिलाओं के प्रति कांग्रेस पार्टी की, महिलाओं के प्रति और जो निम्न स्थिति तक गिर चुकी है कांग्रेस, इसका जबाव कांग्रेस को सारे प्रदेश की महिलाएं आने वाले दिनों में देंगी।

PunjabKesari

सिंधिया ने आगे कहा कि हमारे देश से आंतकवादियों ओर नक्सलवाद का खात्मा हो गया है। भारत में अमन चैन का वातावरण स्थापित हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मुकुट जम्मू कश्मीर विश्व में पूर्ण रूप से स्थापति हो चुका है। मोदी के नेतृत्व में घुसपैटिया देश आटे के लिए तरस रहे है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कल देर रात ग्वालियर में जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के घर पर इमरती देवी को लेकर विवादित बयान दिया था। जीतू पटवारी ने कहा था देखो ऐसा है, अब इमारती जी का रस खत्म हो गया है, जो अंदर चासनी होती है, वह भी नहीं बची है। उनके बारे में और कोई बात नहीं करूंगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!