Edited By Prashar, Updated: 16 Aug, 2018 04:58 PM
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘मैं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के लिए चुनाव प्रचार नहीं करूंगा’। यह बात उन्होंने अपने बेटे जयवर्धन सिंह के लिए कही है। उनके बेटे फिलहाल राघोगढ़ से कांग्रेस के...
भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘मैं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के लिए चुनाव प्रचार नहीं करूंगा’। यह बात उन्होंने अपने बेटे जयवर्धन सिंह के लिए कही है। उनके बेटे फिलहाल राघोगढ़ से कांग्रेस के विधायक हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के चेयरमैन दिग्विजय सिंह यह बयान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिया। उन्होंने कहा है कि मैं उनके लिए प्रचार नहीं करूंगा। सिंह ने कहा कि अब राघोगढ़ की जनता और जयवर्धन जानें।
चुनाव समन्वय समिति के चेयरमैन होने के नाते वे सभी जिलों में यात्राएं करके सभी गुटों के साथ समन्वय कर रहे हैं। इसी कारण वे अपनी पुरानी छवि को भी बदलना चाहते हैं। क्योंकि पहले वे दस सालों तक चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुके थे। इसके बाद नर्मदा यात्रा पर निकल गए। उसके बाद भी कयास लगाए जा रहे थे कि वे दोबारा से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, उन्होंने यह कहकर सभी को चौंका दिया था कि वे मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल नहीं होंगे।