Edited By meena, Updated: 19 Jun, 2021 12:17 PM
इंदौर के थाना मल्हारगंज क्षेत्र के जिंसी में दो परिवारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने पुलिस पर भी पथराव कर दिया...
इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के थाना मल्हारगंज क्षेत्र के जिंसी में दो परिवारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने पुलिस पर भी पथराव कर दिया।
जानकारी के मुताबिक जिंसी क्षेत्र के चक्की वाला दो मुस्लिम परिवारों में पिछले 15 दिनों से विवाद चल रहा है। पहले विवाद आपसी तालमेल से शांत हो गया था। लेकिन आज सुबह 10:30 बजे दफा फिर विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। दोनों परिवार में हुई लड़ाई में पथराव हो गया। मौके पर समझाइश देने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया है।