Edited By Vikas kumar, Updated: 25 Oct, 2018 03:42 PM
प्रदेश में चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है, लेकिन एमपी भाजपा के कुछ नेता इसकी जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिले की रहली विधानसभा की शाहपुर नगर परिषद के भाज...
सागर: प्रदेश में चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है, लेकिन एमपी भाजपा के कुछ नेता इसकी जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिले की रहली विधानसभा की शाहपुर नगर परिषद के भाजपा उपाध्यक्ष और पार्षद के पति द्वारा बार बालाओं के ऊपर पैसे लुटाने का वीडियो वायरल हुआ है।
इस वीड़ियों में भाजपा के नगर पंचायत उपाध्यक्ष जमना पटेल और पार्षद के पति मूविन खान ने नाचने वाली लड़की पर नोट बरसाए और खुद भी डांस किया। इस आयोजन को लेकर भाजपा पार्षद का कहना है कि, अध्यक्ष द्वारा यह आयोजित कराया गया था।
यह वीडियो दशहरे के समय का बताया जा रहा है। इस मामले की जानकारी देते हुए नगर पालिका के सी.एम.ओ कामता प्रसाद बघेल ने कहा कि, इस आयोजन की कोई भी जानकारी उन्हें नहीं है, जबकि नगर पालिका हमेशा से ऐसे कार्यक्रमों के लिए बिजली, पानी की व्यवस्था करती है।