‘शिव’ के खिलाफ कांग्रेस ने ‘हनुमान’ को उतारा, MP की बुधनी सीट पर मुकाबला हुआ रोमांचित

Edited By meena, Updated: 15 Oct, 2023 12:39 PM

the contest on budhni seat of mp will be interesting

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज नवरात्रि के पहले दिन अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है

भोपाल (विवान तिवारी): मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज नवरात्रि के पहले दिन अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही सबका फोकस हॉट सीट बुदनी पर है। कांग्रेस ने शिवराज के खिलाफ इस सीट पर टीवी एक्टर विक्रम मस्ताल को टिकट दिया है। विक्रम मस्ताल ने जुलाई में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण थी। तभी से इस बात की चर्चा थी कि ‘विक्रम’ को किसी बड़ी सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। इससे पहले 2018 में शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव चुनावी मैदान में थे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

PunjabKesari

बता दें कि विक्रम मस्ताल ने रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में भगवान हनुमान का रोल अदा किया था। विक्रम मूल रूप से मध्यप्रदेश में बुधनी के निवासी हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान भी बुदनी के रहने वाले हैं। जब विक्रम ने कांग्रेस की सदस्यता ली थी इस समय उन्होंने कहा था कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद, जिस तरह कमलनाथ की सरकार गिराई गई, मैं इससे व्यक्तिगत रूप से आहत हूं। क्योंकि कमलनाथ मध्यप्रदेश में आईफा लेकर आ रहे थे। इसका फायदा हम कलाकारों को मिलता, लेकिन सरकार गिराकर सभी कलाकारों को नुकसान पहुंचाया है। कमल नाथ ने बीते दिनों नर्मदा सेवा सेना संगठन का गठन किया था, विक्रम मस्ताल इसके सह प्रभारी बने हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!