MP News: चांटा मारने को लेकर हुआ विवाद, दो भाइयों ने मिलकर एक युवक को उतार दिया मौत के घाट..

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Apr, 2024 02:11 PM

two brothers together murdered a young man

उज्जैन जिले में नीलगंगा थाना क्षेत्र में दो भाइयों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नीलगंगा थाना क्षेत्र में दो भाइयों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी, आपको बता दें कि इस वारदात में दोनों भाइयों की मां भी शामिल थी पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि यह विवाद चांटा मारने से शुरू हुआ था। इंदौर जिले के भैरू बाबा मंदिर के पीछे रेखा बघेला अपने दो बेटे दीपक और अंकित के साथ किराए के मकान में रहती है। रेखा के दोनों बेटे पानी की केन और दूध बेचने का कार्य करते हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि महेंद्र नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।

PunjabKesari
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची रहवासियों ने बताया कि दीपक और अंकित और उनकी मां रेखा ने एक युवक की हत्या कर दी है। मृतक युवक महेंद्र दूध की गाड़ी चलाता था। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि दीपक आए दिन उत्पात मचाता है और चांटा मारने को लेकर यह पूरा विवाद हुआ था। महेंद्र ने दोनों भाइयों को चांटा मार दिया था पता लगने पर दोनों भाइयों की मां रेखा भी वहां पहुंच गई और महेंद्र को घायल कर तीनों भाग गए। महेंद्र को उसके साथी अस्पताल लेकर गए यहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!