हरियाणा में हुंकारे मोहन: मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित, सनातन को मिला उचित सम्मान

Edited By meena, Updated: 09 Mar, 2024 08:25 PM

the country is safe under the leadership of modi ji cm mohan

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज हरियाणा दौरे पर रहे। वे गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय गुरुकमल में कलस्टर की बैठक में शामिल हुए...

गुरुग्राम/भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज हरियाणा दौरे पर रहे। वे गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय गुरुकमल में कलस्टर की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार नहीं होती तो जम्मू कश्मीर से कोई धारा-370 नहीं हटा सकता था। मोदी सरकार से पहले जम्मू-कश्मीर में 40 हजार लोगों की निर्मम हत्या हुई। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।

PunjabKesari

इससे पहले डॉ यादव का कार्यालय पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वागत किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नूंह में आयोजित कार्यक्रम के बाद गुरुकमल कार्यालय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का औपचारिक स्वागत भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने आगामी कार्यक्रमों के लिए निकल गए।

बैठक की शुरूआत डॉ मोहन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस दौरान उनके साथ कलस्टर के प्रभारी मनीष ग्रोवर, लोकसभा संयोजक मनीष मित्तल, महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा के सांसद धर्मबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री डा. बनवारी लाल, कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली ने भी दीप प्रज्जवलित किया।

PunjabKesari

बैठक में औपचारिक स्वागत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा की और चुनाव प्रबंधन की बातें बताई। डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से पूरी तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। कलस्टर की इस बैठक में गुरुग्राम, फरीदाबाद और महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा के चुनाव प्रबंधन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम भगवान राम और कृष्ण की संस्कृति को मानने वाले लोग हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सनातन संस्कृति को आगे लेकर जा रही है। उन्होंने कहा कि 10 सालों में उज्जैन, बनारस का पुनरुत्थान हुआ और अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बना। सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का ही कमाल है कि पूरा देश राममय हुआ है।

PunjabKesari

डॉ यादव ने कहा कि अब जल्द ही लोकसभा चुनावों की घोषणा होगी। चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत हितों को दरकिनार कर पार्टी हित के काम में जुटना है। जिस कार्यकर्ता को जो काम मिला है। उसी काम में सर्वश्रेष्ठ देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की बदौलत लोकतंत्र जिंदा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित राष्ट्र के मिशन को हमें पूरा करना है। डॉ. यादव ने कहा कि बीजेपी परिवार का हर सदस्य ’अबकी बार 400 पार’ के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं।

PunjabKesari

पार्टी ने कार्यकर्ता से बनाया मुख्यमंत्री : डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही आगे बढ़ने का मौका मिलता है। मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं पर पार्टी नजर रखती है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं एक कार्यकर्ता हूं और मुख्यमंत्री के रूप में आप लोगों के बीच में हूं। उन्होंने कहा कि मुझे हरियाणा में आकर और आप जैसे कार्यकर्ताओं से मिलकर गौरव महसूस हो रहा है। बैठक में डॉ. मोहन यादव ने हंसी मजाक का माहौल बनाते हुए कार्यकर्ताओं से चर्चा भी की। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और तीसरी बार भाजपा की जीत सुनिश्चित करके इतिहास रचने का भी आह्वान किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!