Edited By meena, Updated: 07 Nov, 2022 04:36 PM
शहर के कुम्हारपारा क्षेत्र में देर रात एक युवक ने ब्लैड से ताबड़तोड़ हमला कर दूसरे युवक को घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में घायल युवक को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महेंद्र चना और घायल युवक मानू दोनों दोस्त है।
जगदलपुर (सुमीत सेंगर): शहर के कुम्हारपारा क्षेत्र में देर रात एक युवक ने ब्लैड से ताबड़तोड़ हमला कर दूसरे युवक को घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में घायल युवक को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महेंद्र चना और घायल युवक मानू दोनों दोस्त है। माडिया चौक के पास सुलभ के ऊपर युवकों का जमावड़ा लगा हुआ था। तभी किसी बात को लेकर हुए विवाद में महेंद्र चना ने मानू पर ब्लैड से हमला कर दिया बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आरोपी युवक शराब के नशे में था।
गौरतलब है कि कुछ दिनों से चाकूबाजी और ब्लैड से हमले की घटनाएं शहर में आम हो चली है। देर रात होते ही शराब के नशे में घटनाओं को अंजाम देने का सिलसिला चल रहा है। अधिकतर घटनाएं बोधघाट और कोतवाली थाना क्षेत्र के सीमाई इलाके में सबसे ज्यादा हो रही हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले को लेकर कार्यवाही करने की बात कही है। चाकूबाजी की घटनाओं के बढ़ने पर बस्तर एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने विजिबल पुलिसिंग का दावा 1 दिन पूर्व ही किया था। उनकी घोषणा के 24 घंटे के अंदर ही शहर के इलाके में फिर से कोई यह घटना बदमाशों के बड़े हुए हौसले को दर्शाती है।