PM मोदी की गालियों से लंबी लिस्ट तो भाजपा के घोटालों की है- प्रियंका गांधी, कहा-जो वादे किए गारंटी के साथ पूरे होंगे

Edited By meena, Updated: 12 Jun, 2023 03:41 PM

the list of bjp s scams is longer than pm modi s abuses  priyanka

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव हो गई है

जबलपुर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव हो गई है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। वे आज सुबह जबलपुर पहुंची जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने पीसीसी चीफ के साथ गौरीघाट पर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। इस दौरान राज्य सभा सांसद विवेक तनखा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसके बाद प्रियंका गांधी महारानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल पर पहुंची। जहां उन्होंने शहीद स्मारक पर फूल भेंट किए और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रिंयका गांधी ने पीएम मोदी और शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा।

PunjabKesari

प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 3 साल में मात्र 21 नौकरी प्रदेश में दी गई। प्रदेश में शिवराज नहीं रिश्वत राज चल रहा है। वहीं मोदी सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के घोटालों की लिस्ट तो लंबी है। मोदी की गालियों से लंबी यहां के घोटाले की लिस्ट है। 220 महीने की सरकार में 225 घोटाले हुए। सरकार का ध्यान सिर्फ लूट और घोटाले में है। पब्लिक की भलाई से उनका कोई लेना देना नहीं। चुनाव के समय घोषणा करने का मतलब ही यह है कि आप कुछ करना नहीं चाहते। डबल इंजन, ट्रिपल इंजन की सरकार का कर्नाटक में दम निकल गया।

PunjabKesari

प्रियंका गांधी ने कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि जो वादे किए जा रहे हैं, उन्हें 100 प्रतिशत गारंटी के साथ लागू किया जाएगा। नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपए महीना दिया जाएगा। गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। 100 यूनिट तक बिजली माफ होगी। 200 यूनिट तक बिजली हाफ होगी। पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी। किसान कर्ज माफी का काम पूरा किया जाएगा। आपने इन 18 सालों में सिर्फ होर्डिंग बैनर पोस्टर देखे हैं, सच का सामना करने के लिए आपके पास सिर्फ 6 महीने बचे हैं। मैं आपसे वोट मांगने नहीं, आपको जागरूक करने आई हूं। मैं चाहती हूं कि जो मुझे दिख रहा है वो आपको भी दिखे। हमने अपने प्रचार की शुरुआत नर्मदा मैया की पावन धरती से की है। इसलिए हम झूठ नहीं बोलेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!