Edited By Vikas kumar, Updated: 09 Jan, 2019 02:36 PM
उत्तर भारत में लगातार बनी हुई ठंड का असर मध्यप्रदेश में भी पड़ रहा है। इसके चलते भोपाल और आसपास के क्षेत्र में भी कोहरा एवं धुंध का असर देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रीवा और साग...
भोपाल: उत्तर भारत में लगातार बनी हुई ठंड का असर मध्यप्रदेश में भी पड़ रहा है। इसके चलते भोपाल और आसपास के क्षेत्र में भी कोहरा एवं धुंध का असर देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रीवा और सागर संभागों के अलावा मध्यप्रदेश के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं या मध्यम कोहरा रहा। इंदौर और उज्जैन संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। वहीं, जबलपुर, भोपाल, सागर और होशंगाबाद में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान होशंगाबाद संभाग के बैतूल में 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी से प्रदेश के कई क्षेत्रों में सर्दी बनी हुई है। राजधानी भोपाल में सोमवार रात को न्यूनतम पारा 7.6 दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को भी एसी ही ठंड बने रहने की आशंका है।
इन शहरों में तापमान पांच डिग्री पहुंचा
प्रदेश के बैतूल में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। यहां पर पारा गिरकर 2.4 डिग्री पर पहुंच गया है। खजुराहो में भी 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अतिरिक्त छिंदवाड़ा, खरगोन, पचमढ़ी, शाजापुर, उज्जैन, मंडला और दतिया में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से भी कम रहा। वहीं ग्वालियर में भी कड़ाके की ठंड देखी जा रही है। जनवरी माह में यहां का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री के आसपास चल रहा है।