Edited By suman, Updated: 11 Nov, 2018 06:26 PM
कांग्रेस के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने के वादे को लेकर सियासी बवाल मच गया है। इस वादे के बाद भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। एक के बाद नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इसी...
भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने के वादे को लेकर सियासी बवाल मच गया है। इस वादे के बाद भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। एक के बाद नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। तोमर ने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र बताते हुए कहा है कि शाखाओं में रोक लगाना अलोकतांत्रिक है। बीजेपी की नीति स्पष्ट है। शिवराज जी ही आने वाले मुख्यमंत्री होंगे।
मीडिया से चर्चा करते हुए तोमर ने कहा कि संघ पर पाबंदी की बात कहकर कांग्रेस ने अपना दोहरा चरित्र पेश किया है। कांग्रेस के चरित्र को सब जानते है।सरकारी अधिकारियों पर शाखाओं में रोक लगाना अलोकतांत्रिक है। शाखाओ के किसी छात्रावास का कोई दुरप्रयोग नहीं होता है। जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगते है, ओसामा को ओसामा जी कहते है, बटाला कांड में काँग्रेस ने क्या किया ये देश की जनता को पता है।
तोमर यही नही रुके उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और दिग्विजय सिंह जनता को भृमित कर रहे है। कांग्रेस के लोग संघ में जाना चाहते है तो जाए, उन्हें कोई रोक हो हमें बताएं। दिग्विजय सिंह के खुली बहस की चुनौती पर तोमर ने कहा कि सीएम बाद में पहले हमारे प्रवक्ताओं से बहस करें। कांग्रेस के लोग स्वयं सेवक संघ जाए।10 सालों तक कांग्रेस सरकार ने कुछ नही किया। उन्होंने आगे कहा कि शिवराज के कार्यकाल की तुलना और कांग्रेस के कार्यकाल में बेहद अंतर है।