Edited By Vikas Tiwari, Updated: 21 May, 2023 06:09 PM
रायपुर बिलासपुर सिक्स लाइन सांकरा धनेली ओवरब्रिज के नीचे सिंग ढाबे मोड़ पर आज फिर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार के लोगों को रौंदते हुए भाग निकला।
रायपुर (सतेंद्र शर्मा): खूनी सिक्स लाइन के नाम से जाने वाले रायपुर बिलासपुर सिक्स लाइन सांकरा धनेली ओवरब्रिज के नीचे सिंग ढाबे मोड़ पर आज फिर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार के लोगों को रौंदते हुए भाग निकला। वहीं दर्दनाक सड़क हादसे में महिला पुरुष समेत बच्चे की दुर्घटना में मौत हो गई। जिस दुर्घटना क्षेत्र का कलेक्टर और एसपी ने कुछ महीने पहले मुवावना करके गया था। उसी जगह पर फिर से आज सड़क दुर्घटना हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि देखने वाले का शरीर कांप उठे। सभी के शव छत विछत अवस्था मे पड़ा था। मौके पर पहुंचे पुलिस विभाग के द्वारा 108 की मदद से तत्काल घायल महिला को मेकाहारा अस्पताल भेजा गया। मृतक के कुछ अंग शरीर पर से अलग हो गए थे, जिसे स्थानीय पुलिस विभाग के मदद से शव को गाड़ी में रखकर वहां से हटाया और तत्काल जाम लगे वाहनों को सड़क पर बहाल कराया।
हवा में कलेक्टर एसपी के आदेश
कुछ समय पहले कलेक्टर और एसपी ने नेशनल हाईवे के विभागीय अधिकारी के द्वारा खतरनाक जगहों को चिन्हित किया था। जिनमें से यह दुर्घटना जन्य चौक चौराहे को चिन्हित किया गया था। जहां पर लगातार हादसे होते रहते हैं। जिसे सुधार कर सांकेतिक बोर्ड और वहां पर दुर्घटना को देखते हुए कुछ त्रुटियां सुधारने आदेशित किया था। लेकिन आज भी एसपी और कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना को दरकिनार करते हुए नेशनल हाईवे विभागीय अधिकारी आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं! जिसका खामियाजा आम जनता को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रहा है। वहीं रोड किनारे पर बेहतरीन ढंग से सड़क किनारे बड़ी-बड़ी गाड़ियां खड़ी रहती हैं, जिस पर कार्रवाई भी नहीं होती है। सर्विस रोड पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है और आए दिन हादसे होते रहते हैं।