प्यार के जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Edited By Devendra Singh, Updated: 06 Jun, 2022 11:20 AM

two accused arrested regarding girl rape

इंदौर में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में एक बार फिर युवती को फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां मदनी होटल के ऊपर शांति निकेतन होटल में युवती के साथ दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र की है।

होटल में बुलाकर दुष्कर्म

दरअसल अलीगढ़ की रहने वाली एक युवती को दिल्ली और इंदौर के आरोपी रिजवान और वली मोहम्मद ने छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र की मदनी होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने पुलिस को बताया था कि आरोपी वली मोहम्मद ने उसे बुलाया और उसके बाद उसे बुलाकर रिजवान के हवाले कर दिया। रिजवान ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया।

तहकीकात में जुटी पुलिस

एसआई महादेव सिंह भदौरिया ने बताया कि वहीं उसके बाद में वली मोहम्मद ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। हालांकि वह कामयाब नहीं हो सका। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!