कार और बाइक का लोन चुकाने लूट की वारदात को देते थे अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार...

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Feb, 2024 06:47 PM

two accused committed robbery to repay car and bike loan

उज्जैन जिले में एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी सोसाइटी में ही किराए से रहता था। पकड़े गए आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह दोनों कार और बाइक का लोन चुकाना चाहते थे। लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। जिसके बाद इस लूट की घटना को अंजाम देने के लिए प्लान बनाया था। दोनों आरोपी अपनी गाड़ियों की किश्त नहीं भर पा रहे थे। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में वेद नगर सेक्टर A में रहने वाली शकुंतला देवी मंदिर से लौट रहीं थीं। तभी दोनों आरोपियों ने उनको खींच लिया और कार में बैठाया।

PunjabKesari
इसके बाद दोनों आरोपियों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था और महिला के टॉप्स और गोल्ड की चेन ले ली थी। पुलिस ने आरोपियों से गहने जब्त कर लिए हैं। दोनों आरोपी अपनी- अपनी गाड़ियों की किश्त नहीं भर पा रहे थे। जिसके बाद उन्होंने यह पूरी साजिश रची मुख्य आरोपी बलराम वेद नगर में ही किराए से रहता है। बलराम को पता था कि बुजुर्ग महिला अकेले मंदिर जाती है।


इस वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए आरोपी जिस कार में बुजुर्ग को अगवा कर ले गए थे। उसके बारे में जानकारी जुटाई गई। उसके बाद पुलिस को पता लगा कि बलराम परमार के घर ऐसी कार कई बार देखी गई है। इसके बाद पुलिस ने बलराम को उठाया और उससे पूछताछ की तो बलराम ने पूरा सच पुलिस को बता दिया। इस वारदात में उसका साथ उसके साथी लाल सिंह ने दिया था और लाल सिंह ड्राइवर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!