गुना में दर्दनाक हादसा! खदान में दबने से दो लोगों की हुई मौत, मचा हड़कंप

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Mar, 2025 10:11 AM

two people died after getting buried in a mine in guna

गुना में खदान में दबने से दो लोगों की मौत

गुना। (मिस्बाह नूर): मध्य प्रदेश के गुना जिले में मिट्टी की खदान धंसकने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कलोरा में हुआ है। जानकारी सामने आई है कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे कलोरा निवासी 40 वर्षीय संजय धाकड़ और एक मजदूर गुरजीत सहरिया गांव के ही तालाब से मिट्टी खोदने के लिए गए थे। दोनों गहराई में बैठकर फावड़े और गेंती से मिट्टी निकाल रहे थे।

तभी तालाब की ऊंचाई पर स्थित मिट्टी की खदान धंसक गई। दोनों व्यक्ति लाल मिट्टी के नीचे दब गए। ग्रामीणों को जब तक जानकारी मिली दोनों बुरी तरह घायल हो चुके थे। दोनों घायलों ग्रामीण शाम लगभग 5 बजे तक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesariबताया जा रहा है कि खदान में बड़े-बड़े पत्थर और कंकड़ फंस हुए थे, जिनकी चोट लगने से संजय धाकड़ और गुजरती सहरिया की मौत हुई है। संजय धाकड़ मिट्टी खोदने के लिए गुरजीत सहरिया को मजदूरी पर ले गया था। काफी देर बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद फतेहगढ़ थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शव गुना जिला अस्पताल पहुंचा दिए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!