1 करोड़ रूपए का सोना मुंबई ले जा रहे युवक, गिरफ्तार

Edited By suman, Updated: 17 Nov, 2018 01:36 PM

two youths arrested with gold worth rs 1 crore

जीआरपी की टीम ने शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से मुंबई के दो युवकों को 3.144 किलोग्राम सोने के जेवर के साथ पकड़ा। युवकों के पास से 2.31 लाख रुपए भी मिले। दोनों युवक मुंबई के ज्वेलर्स के सेल्समैन हैं। सोने के जेवर लेकर दोनों उज्जैन...

उज्जैन: जीआरपी की टीम ने शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से मुंबई के दो युवकों को 3.144 किलोग्राम सोने के जेवर के साथ पकड़ा। युवकों के पास से 2.31 लाख रुपए भी मिले। दोनों युवक मुंबई के ज्वेलर्स के सेल्समैन हैं। सोने के जेवर लेकर दोनों उज्जैन सराफा क्षेत्र में व्यापारियों को सैंपल दिखाने के लिए लाए थे। जीआरपी ने उज्जैन दक्षिण क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर अनिल बनवारिया को जानकारी दी। इस पर वह जांच के लिए जीआरपी थाने पहुंचे। पकड़े सोने के जेवर की कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। कागजात की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


PunjabKesari

एसडीएम अनिल बनवारिया ने बताया कि स्टेशन पर जीआरपी की स्टेशन टीम ने प्लेटफार्म नंबर एक पर मुंबई जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे दो युवकों के बैग की जांच की। पकड़ाए युवकों ने अपने नाम जतीन पिता अशोक जैन निवासी न्यू मिलन अपार्टमेंट मुंबई और हेमंत पिता तौलाचंद जैन निवासी डोसा बिल्डिंग सी ब्लॉक मुंबई बताए। युवकों ने बताया कि वे मुंबई के मनीषा ज्वेलर्स के सेल्समैन हैं। बुधवार रात वह मुंबई से 3.144 किलोग्राम सोने के जेवर लेकर अवंतिका एक्सप्रेस से उज्जैन के लिए निकले थे।

PunjabKesari

इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। गुरुवार और शुक्रवार को दोनों ने उज्जैन में सराफा बाजार में कारोबारियों को जेवरात के सैंपल दिखाए। शुक्रवार शाम को इंदौर-बांद्रा ट्रेन से वापस मुंबई जाने के लिए स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!