Ujjain: भगवान को भी लगने लगी ठंड, बचाने के लिए अंगीठी जलाई, ऊनी कपड़ों के साथ गर्म दूध और जलेबी का लगाया जा रहा भोग

Edited By meena, Updated: 30 Nov, 2023 07:07 PM

ujjain cover god with warm clothes to protect him from cold

मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा पड़ना शुरु हो गया है।

उज्जैन (विशाल सिंह): मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा पड़ना शुरु हो गया है। बदलते मौसम के चलते ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ साथ हीटर और अलाव का इस्तेमाल होना शुरु हो गया है। ऐसे में आम लोगों के साथ साथ अब भगवान को भी ठंड लगने लगी है। ऐसे में ठंड से बचाने के लिए भगवान को गर्म कपड़ों के साथ-साथ सुबह गर्म दूध जलेबी का भोग लगाया जा रहा है।

PunjabKesari

जी हां मांगलनाथ रोड स्थित सांदीपनि आश्रम में भगवान को ठंड से बचाने के लिए तरह-तरह के जत्न किए जा रहे हैं। सुबह आरती के बाद श्री कृष्ण बलराम और सुदामा को ऊनी वस्त्र पहनाए गए। इतना ही नहीं भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के सामने अंगीठी जलाई जाने लगी है। वहीं अब बलराम और गुरु संदीपनी को गर्म वस्त्र पहनाए गए हैं। महर्षि संदीपनी और बाल गोपाल को शॉल ओढ़ाकर गर्म वस्त्र भी पहनाए गए हैं। बताया जाता है कि यहां हर साल कार्तिक पूर्णिमा से मकर संक्रांति तक भगवान का विशेष ध्यान रखकर उन्हें ठंड लगने से बचाया जाता है।

PunjabKesari

पंडित मधु सुधन तिवारी ने बताया कि श्री कृष्ण बलराम और सुदामा गुरु सांदीपनि आश्रम में बाल्यकाल में रहे थे और इस ठंड में सबसे ज्यादा बच्चों की देखभाल की जाती है। इसलिए श्री कृष्ण के बचपन में उनकी सेवा व देखरेख करना हमारा दायित्व है। फिलहाल सभी को ऊनी वस्त्र पहनाकर अंगीठी जलाई गई है। भगवान को गर्म कपड़ों के साथ-साथ सुबह गर्म दूध जलेबी का भोग लगाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!