MP में बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत, वीडी शर्मा बोले- हर बूथ से 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य

Edited By meena, Updated: 13 Mar, 2024 05:48 PM

vd sharma starts booth vijay sankalp campaign

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बुधवार को पूरे प्रदेश में बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत की...

भोपाल (विनीत पाठक) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बुधवार को पूरे प्रदेश में बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत की। इसके तहत भाजपा के तमाम छोटे बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता अगले 10 दिनों तक हर एक बूथ पर जाकर उसे बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे। इसके लिए बीजेपी ने हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य रखा है, जिससे कि प्रदेश की सभी 29 सीटों पर बीजेपी को विजय दिलाई जा सके।

PunjabKesari

पंजाब केसरी से एक्सक्लूसिव चर्चा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा 400 पर का लक्ष्य जो PM मोदी ने दिया है उसके लिए हर एक कार्यकर्ता जान से जुट गया है। वहीं छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को कांग्रेस उम्मीदवार बनाने पर कटाक्ष करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि इस बार उनका सारा रंग उतर जाएगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 13 से 22 मार्च तक बूथ विजय संकल्प अभियान चला रही है। इसमें 370 वोट वृध्दि का लक्ष्य रखा गया है।  इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश भर से कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!