खरगोन में अज्ञात लोगों ने बारात पर किया हमला, दूल्हे ने ली पुलिस की शरण थाने में दुल्हन को बुलाकर पहनाई वरमाला..

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Jun, 2024 12:32 PM

wedding processions were attacked by unknown people in khargone district

खरगोन जिले में एक बारात पर दो दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया।

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक बारात पर दो दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। अज्ञात लोगों द्वारा किए गए हमले में 15 बाराती घायल हो गए। इस हमले के बाद दूल्हा और बाराती डर गए वह गांव में नहीं पहुंचे सीधे थाने पहुंच गए। इसके बाद थाने पर दुल्हन को बुलाया गया और पुलिस ने वरमाला कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगोन जिले से 65 किलोमीटर दूर महेश्वर थाना क्षेत्र की यह घटना है। यहां पर सजनी गांव में बारात लेकर पहुंचे बारातियों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। 

अज्ञात बदमाशों ने अचानक बारात पर किया हमला

चोली गांव के रहने वाले नारायण ठाकुर के बेटे बलराम की शादी सजनी गांव के श्रवण की 25 वर्षीय बेटी आशा के साथ तय हुई थी। सोमवार को बारात सजनी गांव के लिए रवाना हुई। शादी की तैयारी पूरी हो गई थी दोनों तरफ खुशी का माहौल था। लेकिन जब बारात आशा के घर के पास पहुंची तो दो पहिया वाहनों पर मुंह पर कपड़ा बांधकर हथियारबंद अज्ञात लोग आए और बारातियों पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। बारात में शामिल वाहनों के भी कांच फोड़ दिए गए।

ग्रामीणों के पहुंचने पर बदमाश मौके से भागे

 अचानक हुए हमले के बाद भाग दौड़ मच गई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश मौके से भाग चुके थे। इसके बाद घबराए बाराती दूल्हे के साथ महेश्वर थाने पहुंच गए और पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी गई। बारातियों ने दुल्हन के गांव सजनी जाने से मना कर दिया और दुल्हन आशा सहित उसके परिजनों को थाने पर बुलाया गया और यहां पर पुलिस की उपस्थिति में दूल्हा दुल्हन की वरमाला कराई गई।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!