महाकाल की शरण में एक्ट्रेस वाणी कपूर और राशि खन्ना, भस्म आरती में हुईं शामिल

Edited By meena, Updated: 28 May, 2024 03:05 PM

actress vaani kapoor and raashi khanna in the shelter of mahakal

फिल्म अभिनेता वाणी कपूर और साउथ की अभिनेत्री राशि खन्ना मंगलवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची...

उज्जैन (विशाल सिंह) : फिल्म अभिनेता वाणी कपूर और साउथ की अभिनेत्री राशि खन्ना मंगलवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची। दोनों ने तड़के 3 बजे महाकाल मंदिर में बाबा के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुईं। दर्शन के बाद दोनों ने नंदी हॉल में दो घंटे बैठकर महाकाल के दर्शन किए और शिव जाप किया। आरती के बाद गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

हर रोज की तरह मंगलवार तड़के सुबह भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन अर्चन किया गया। सिंदूर, चंदन और आभूषणों से श्रृंगार के दौरान त्रिपुंड, चंद्र अर्पित कर भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी माला पहनाई गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!