कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन पर CM शिवराज, कमलनाथ ने जताया शोक

Edited By meena, Updated: 02 May, 2021 09:15 PM

cm shivraj mourns the death of brijendra singh rathore

कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का आज निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थे और भोपाल के चिरायु अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया...

भोपाल(इजहार हसन खान): कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का आज निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थे और भोपाल के चिरायु अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री बृजेंद्र कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बेहद करीबी थे। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी उनके जाने को कभी न पूरी होने वाली क्षति बताया है और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

PunjabKesari

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि
विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के निधन से अत्यंत दुःख हुआ। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता दें।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी जताया शोक
पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के दुखद निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक व व्यथित करने वाला है। वे मेरे बेहद प्रिय होकर, सहज , सरल व्यक्तित्व के धनी व पार्टी के प्रति बेहद निष्ठावान व समर्पित थे। उनका निधन कांग्रेस परिवार व मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
दिग्विजय सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि
बृजेंद्र राठौर नहीं रहे। मेरे निकटतम साथी योग्य राजनेता लोकप्रिय जन नेता इतनी जल्दी चले जाएंगे कभी सोचा भी नहीं था। मेरे पारिवारिक सदस्य चले गए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति ॐ शान्ति ॐ शांति

former minister brijendra singh rathore passed away

बता दें कि पृथ्वीपुर विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद वह घर में ही आइसोलेट रहे, लेकिन तबियत बिगड़ने पर वह झांसी के एक निजी हास्पिटल में भर्ती हो गए थे, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा था। शनिवार को सुबह से उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर अब उन्हें एयर एंबुलेंस से भोपाल शिफ्ट किया गया है। जहां पर चिरायु हास्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!