दतिया हादसा : एक साथ जली 7 चिताएं, अंतिम संस्कार में शामिल हुए नरोत्तम मिश्रा, मुआवजे की घोषणा की

Edited By meena, Updated: 12 Sep, 2024 04:52 PM

datia accident 7 pyres burnt together

मध्य प्रदेश के दतिया में भारी बारिश के बीच राजगढ़ किले की लगभग 400 साल पुरानी दीवार ढह गई। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है...

दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया में भारी बारिश के बीच राजगढ़ किले की लगभग 400 साल पुरानी दीवार ढह गई। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा स्थानीय ख़लकापुरा पहुंचे और घटना का जायजा लिया। नरोत्तम मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों के साथ शोक संवेदना व्यक्त की और मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार मृतकों के परिजनों को चार चार लाख मुआवजा देने की घोषणा। पूर्व गृहमंत्री  मुक्तिधाम पहुंचकर मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

PunjabKesari

बता दें कि प्रदेश में लगातार 30 घंटे से बारिश हो रही है। इस बीच राजगढ़ किले की 4 सौ साल पुरानी दीवार ढह गई जिसमें नौ लोगों के दब गए। सुबह से ही प्रशासन द्वारा दबे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। जिसमें सात लोगों की दुखद मृत्यु एवं दो लोग घायल हैं।

PunjabKesari

पड़ोस के लोगों ने बताया किले की दीवार से सटी कच्ची पटोर में निरंजन बशकार अपने परिवार के साथ रह रहा था। सुबह 3:00 बजे अचानक जोर से दीवार ढहने की आवाज आई। जब नजदीक जाकर देखा तो उसमें नौ लोग दबे हुए हैं। तो पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी तो पुलिस और प्रशासन द्वारा दो लोगों को जीवित निकाला गया वहीं सात लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है।

PunjabKesari

कलेक्टर संदीप माकिन ने जानकारी देते हुए बताया यह अत्यंत दुखद घटना है। प्रशासन द्वारा लगातार सुबह से ही रेस्क्यू जारी है जिसमें दो लोगों को जीवित निकाला गया वहीं सात लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!