कैलाश विजयवर्गीय का बयान- 'कर्नाटक के बाद MP में नया मिशन शुरू करेगी BJP'

Edited By Vikas kumar, Updated: 29 Jul, 2019 11:54 AM

kailash vijayvargeeya attacks on congress

कर्नाटक में हुए नाटक के बाद मध्यप्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कैबिनेट ग...

भोपाल: कर्नाटक में हुए नाटक के बाद मध्यप्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कैबिनेट गठन के बाद एक 'नया मिशन' लॉन्च किया जाएगा। कुछ ही दिनों पहले कर्नाटक में कांग्रेस JDS गठबंधन की सरकार गिर जाने के बाद से तमाम बीजेपी नेताओं की कमलनाथ सरकार को लेकर कई प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं।

PunjabKesari, madhya Pradesh News, Bhopal News, BJP, Kailash Vijayvargeeya, COngress, Karnataka

कैलाश विजयवर्गीय ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि 'कर्नाटक में कैबिनेट गठन के बाद एक नया मिशन शुरू किया जाएगा। यह हमारी ख्वाहिश नहीं है कि सरकार गिरे। लेकिन कांग्रेस के विधायकों के भीतर अनिश्चितता का माहौल है' कैलाश ने कहा कि, कांग्रेस विधायकों को अपने नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व बहुत अच्छा था, कांग्रेस और उसकी सरकारें 'अपने ही अच्छे कामों की वजह' से गिर रही हैं।

PunjabKesari, madhya Pradesh News, Bhopal News, BJP, Kailash Vijayvargeeya, COngress, Karnataka

दरअसल जब से कर्नाटक में कांग्रेस जेडीएस की सरकार गिरी है तब से मध्यप्रदेश बीजेपी के नेता लगातार कमलनाथ सरकार गिराने को लेकर बयान देते रहे हैं। हाल ही में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी बयान दिया था कि अगर हमारे 1 और नंबर 2 का आदेश हुआ तो मध्य प्रदेश में 24 घंटे भी कांग्रेस सरकार नहीं चलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!