Edited By meena, Updated: 22 Aug, 2023 03:29 PM
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। वे सागर में एक जनाक्रोश रैली को संबोधित किया
सागर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। वे सागर में एक जनाक्रोश रैली को संबोधित किया। इस दौरान दलित वोटर्स को साधने की कोशिश में कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। मल्लिकार्जुन ने सागर के कजलीवन मैदान में ऐलान किया कि कांग्रेस सागर में संत रविदास के नाम पर देश का पहला रविदास विश्वविद्यालय बनवाएगी। बता दें कि कजलीवन मैदान नरयावली विधानसभा में आता है। यह नरयावली विधानसभा एससी के लिए आरक्षित सीट है। इसी विधानसभा में 12 अगस्त को संत रविदास के स्मारक का भूमिपूजन किया था।
कर्नाटक में 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार हटा दी- मल्लिकार्जुन
कजलीवन मैदान में जनाक्रोश रैली में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने कर्नाटक में 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार को हटा दिया है। मंच पर बैठे पूर्व सीएम कमलनाथ से उन्होंने कहा कि आपको 50 फीसदी कमीशन वाली सरकार को हटाना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सभी से यह कह रहा हूं। फिर कोई ये न कहे कि हमें नहीं कहा। सभी लोगों को कमलनाथ का साथ देना है। उन्होंने एमपी में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कामों को गिनाया है। खरगे ने कहा कि ये लोग झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वहीं, खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठ हैं। इसके साथ ही अमित शाह के आरोपों पर भी मल्लिकार्जुन खरगे ने जवाब दिए हैं।
सीधी पेशाब कांड का किया जिक्र
इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे सीधी पेशाब कांड का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासियों के मुंह पर पेशाब करने वाले लोग किस पार्टी के हैं। अपने पाप धोने के लिए उसके पैर धोते हैं। आपने टीवी में देखा होगा कि चौहान पैर धो रहे थे। यहां दलितों के मकान टूट गए।
चुनाव में पीएम मोदी को रविदास जी याद आ गए- मल्लिकार्जुन
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी चुनाव के लिए रविदास जी को याद कर रहे हैं। नौ साल में उन्हें मंदिर बनाने की याद आ गई है। उनका मकसद मंदिर नहीं बनाना था। वह वोट की फसल काटने आए थे। अगर मेरी सरकार बनी तो सागर में संत रविदास के नाम पर यूनिवर्सिटी खोला जाएगा। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राशन और बाकी चीजें कुछ नहीं है। सबसे अहम बात यह है कि संविधान हमने दिया है। ये लोग ऐसे हैं कि मुख में राम और बगल में छुरी होती है। ये लोग किसी का नाम भी मकसद से लेते हैं।