MP: 13 दिसंबर को सीएम की शपथ लेंगे मोहन यादव, शपथ समारोह की तैयारियां तेज

Edited By meena, Updated: 12 Dec, 2023 01:28 PM

mp mohan yadav will take oath as cm on december 13

मध्य प्रदेश में सीएम चेहरा का ऐलान होने के साथ ही अब शपथ समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में सीएम चेहरा का ऐलान होने के साथ ही अब शपथ समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही है। सीएम मोहन यादव 13 दिसंबर को भोपाल के मोतालाल नेहरू स्टेडियम में बतौर सीएम शपथ ग्रहण करेंगे। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। इसके पहले आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। 

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके लिए लाल परेड में तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। यहां पर ही वरिष्ठ नेताओं के हेलीकॉप्टर उतरेंगे। बता दें सीएम के नाम का एलान होने के बाद डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि वह शिवराज सरकार के कामों को आगे बढ़ाने का वादा किया। यादव ने कहा कि वह भाजपा के सिपाही है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, जो अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है।

PunjabKesari

13 दिसबंर 12 बजे लेंगे शपथ

सीएम मोहन यादव दोपहर 12 बजे भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में यह शपथ समारोह होगा। उनके साथ डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। इसके लिए स्टेडियम में विशाल डोम तैयार कराया जा रहा है। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। विशाल मंच तैयार कराया जा रहा है। जहां पर दो दर्जन से अधिक दिग्गज नेता शामिल होंगे। यहां पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगी।

बताया जा रहा है कि 14 दिसंबर को मल मास लेगेगा और अगले एक महीने तक शुभ कार्य बंद हो जाएंगे। ऐसे में 13 दिसंबर को शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मोहन यादव के साथ ही उप मुख्यमंत्री डिप्टी जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला शपथ लेंगे। इनके अलावा कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

PunjabKesari

कई दिग्गज नेता होंगे शपथ समारोह में शामिल

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके लिए लाल परेड में तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। यहां पर ही वरिष्ठ नेताओं के हेलीकॉप्टर उतरेंगे। बता दें नए सीएम के नाम के ऐलान के बाद मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!