दिग्विजय की फेसबुक पर नेहरू के ‘आपत्तिजनक’ फोटो ! आखिर दिग्गी ने ऐसा क्यों किया...

Edited By meena, Updated: 13 Nov, 2021 12:32 PM

nehru s  objectionable  photo on digvijay s facebook

शनिवार की रोज जैसे ही लोगों ने दिग्विजय सिंह की फेसबुक वॉल देखी, तो वो अचरज में पड़ गए। इस दौरान #Nehrufact के साथ कुछ फोटो पोस्ट करते हुए दिग्विजय ने ऐसे फोटो पोस्ट कर डाले, जिन्हें लेकर अधिकतर विरोधी दल के लोग नेहरू को ट्रॉल करते हैं। इन तस्वीरों...

मप्र डेस्क: शनिवार की रोज जैसे ही लोगों ने दिग्विजय सिंह की फेसबुक वॉल देखी, तो वो अचरज में पड़ गए। इस दौरान #Nehrufact के साथ कुछ फोटो पोस्ट करते हुए दिग्विजय ने ऐसे फोटो पोस्ट कर डाले, जिन्हें लेकर अधिकतर विरोधी दल के लोग नेहरू को ट्रॉल करते हैं। इन तस्वीरों को देखकर तो एक बार तो लोगों के बीच ये तक अफवाह फैल गई, कि किसी ने दिग्विजय सिंह का अकाउंट हैक कर लिया है, लेकिन बाद में पता चला, कि अब तक जगह जगह वायरल होती इन तस्वीरों को दिग्विजय ने फैक्ट के साथ सामने रखने की कोशिश की है, साथ ही उनके पीछे की कहानी भी लोगों के साथ साझा की।
इस बीच दिग्विजय ने नेहरू द्वारा विक्रम साराभाई की धर्म पत्नी को बधाई देते हुए की एक तस्वीर पोस्ट की, और कहा कि ये फोटो उस वक्त की है, जब नेहरू ने उन्हें शास्त्रीय नृत्य की बधाई दी थी।
PunjabKesari
 

इसके साथ ही दिग्विजय ने अक्सर वायरल होने वाले नेहरू के एक फोटो को भी शेयर किया, और बताया कि ये उनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित है।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने अक्सर विवादों में रहने वाली नेहरू की एक और तस्वीर साझा की, और कहा, कि ये पंडित नेहरू की भांजी नयनतारा है। 

PunjabKesari

ऐसा क्यों कर रहे हैं दिग्विजय
दरअसल पिछले दो दिन से लगातार #Nehrufact के हैशटेग के साथ नेहरू से जुड़ी बातें लोगों के सामने रख रहे हैं, एक दिन पहले उन्होंने देशहित में किए गए नेहरू के कामों को गिनाया था, लेकिन आज के दिन उन्होंने जो पोस्ट की, उस पर एकाएक माहौल गर्म हो गया।  हालांकि इसके पीछे दिग्विजय का उद्देश्य नेहरू की छवि को लेकर विरोधियों द्वारा की जा रही कवायदों को झुठलाने के लिए सच्चाई को सामने लाना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!