Edited By Vikas kumar, Updated: 06 May, 2020 06:14 PM
प्रदेश के ग्वालियर जिले के सेंट्रल जेल में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुन कर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल यहां सेंट्रल जेल में एक कैदी ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया, और जेल परि...
ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर सेंट्रल जेल में एक कैदी ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया। कैदी का नाम विष्णु राजावत बताया जा रहा है। विष्णु का कहना है कि उसके सपने में भगवान भोलेनाथ आए थे, इस लिए उसने यह कदम उठाया है । वहीं कैदी द्वारा किए गए इस काम के बाद जेल में हड़कंप की स्थिति बन गई। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि विष्णु राजावत भिंड का रहने वाला है। वह सुबह नहाने के बाद जेल परिसर में बने शिव मंदिर में पूजा करने गया था। इस बीच उसने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया और वहीं बेहोश हो गया। जिसके बाद जेल प्रहरियों ने सूचना मिलते ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
होश में आने के बाद कैदी ने बताया कि सोमवार रात उसके सपने में भगवान शिव आए और उन्होंने उसे अपना प्राइवेट पार्ट काटकर जेल परिसर में स्थिति मंदिर में चढ़ाने के लिए कहा था। जिसके बाद कैदी विष्णु ने ऐसा ही कर डाला। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।