पत्नी ने रचा ली पांचवीं शादी, पता चलते ही पति ने खुद को लगा ली आग, तोड़ा दम

Edited By meena, Updated: 13 Jan, 2024 08:06 PM

troubled by wife s harassment husband commits suicide

इंदौर में एक पति ने पत्नी से प्रताड़ना से परेशान होकर आत्मदाह कर लिया...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में एक पति ने पत्नी की बेवफाई से दुखी होकर आत्मदाह कर लिया। युवक ने ससुरालवालों के घर के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। आग से उसका शरीर लगभग  80%  से ज्यादा झुलस गया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने घटना के 9 दिन बाद तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना 4 जनवरी की बताई जा रही है। आत्मदाह का सनसनीखेज वीडियो भी सामने आया है।

PunjabKesari

मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। जहां 35 वर्षीय सुनील लोहानी ने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए खुद को आग हवाले कर दिया था। बताया जा रहा है कि उनकी शादी 2018 में हुई थी। आरोप है कि महिला की यह चौथी शादी थी। यानी सुनील उसका चौथा पति था। लेकिन आरोप है कि पत्नी इस शादी से भी खुश नहीं रही और उसने शादी के कुछ दिनों बाद ही सुनील का साथ छोड़ दिया था, और अपने मायके में आकर रह रही थी।

PunjabKesari

आपसी मनमुटाव और दहेज प्रताड़ना का केस भी किया था। मृतक के पहचानवालों की मानें तो उसकी पत्नी पाकिस्तानी है। आत्मदाह से पहले सुनील ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर एक पन्ने का सुसाइड नोट भी छोड़ा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!