ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बहन-भाई और भांजे की दर्दनाक मौत..

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Jul, 2024 06:40 PM

truck hits bike in gwalior three dead

ग्वालियर जिले में सिकरौदा तिराहा पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सिकरौदा तिराहा पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक 20 मीटर तक हाइवे पर बाइक को घसीटता हुआ ले गया बाइक सवार भाई - बहन और डेढ़ साल के भांजे की दर्दनाक मौत हो गई है। 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बहन को घर पर छोड़ने के लिए जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने परिजनों को सूचना दी मौके पर आक्रोशित लोगों ने जाम भी लगा दिया था।

PunjabKesari
  हाइवे पर 2 घंटे तक जाम रहा और वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। क्षेत्र में रहने वाले करण कुशवाहा के चचेरे भाई की शादी 11 जुलाई को थी शादी में शामिल होने के लिए भितरवार से उसकी बहन अपने बच्चों के साथ आई थी और शुक्रवार को करण बहन को अपनी ससुराल छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था। तभी सिरोल थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार करण और उसकी बहन मालती और भांजा मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

PunjabKesari
 ट्रक चालक मौके से भाग गया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले पर सीएसपी हिना खान का कहना है कि बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई है। परिजनों ने हाइवे पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया था उनकी मांगों पर आश्वासन दिया गया है और जाम को खुलवाया गया अभी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है, उस पर मामला दर्ज कर लिया गया है और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!