कांग्रेस के राम BJP को नहीं आए पसंद... कांग्रेस बोली- भाजपा के मुंह में राम लेकिन दिल में नाथूराम...जानिए पूरा मामला

Edited By meena, Updated: 19 Oct, 2024 02:30 PM

war between congress and bjp over ram s statue in chhattisgarh

भगवान राम के ननिहाल माने जाने वाले छत्तीसगढ़ में इन दिनों राम पर विवाद छिड़ा हुआ है...

रायपुर (आशीष द्विवेदी) : भगवान राम के ननिहाल माने जाने वाले छत्तीसगढ़ में इन दिनों राम पर विवाद छिड़ा हुआ है। विवाद भगवान राम की 51 फीट की मूर्ति को लेकर है जो रायपुर के चन्द्रखुरी में लगाई गई है। अब इसी मूर्ति को लेकर सियासत शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासनकाल में लगाई गई यह भगवान राम की 51 फीट की मूर्ति बीजेपी को अब पसंद नहीं आ रही है। इसलिए बीजेपी की सरकार अब यहां नई मूर्ति लगाने की तैयारी में है।

PunjabKesari

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राम बीजेपी को पसंद नहीं आ रहे है। छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल कहा जाता है। यहां माता कौशल्या का मायका भी है। रायपुर के चंद्रखुरी में माता कौशल्या का भव्य मंदिर है। छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी तो तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल ने चंद्रखुरी में प्रभु राम की 51 फीट की विशालकाय मूर्ति लगवाई लेकिन उसके कुछ ही महीना बाद छत्तीसगढ़ की बीजेपी ने राम मूर्ति को विकृत बताते हुए इसका विरोध शुरू कर दिया था। आरोप यह था कि जो मूर्ति लगाई गई है। उसमें भगवान राम के गरिमा के अनुरूप नहीं है। सही स्वरूप को नहीं दर्शाया गया है। भगवान राम के नाक और हाथ के साथ ही पैरों की उंगलियों की बनावट सही ढंग से नहीं है। भगवान राम का स्वरूप ऐसा नहीं है। बीजेपी ने मूर्ति को विकृत बताया था और मूर्ति को लेकर कई सवाल खड़े किए थे।

PunjabKesari

अब बीजेपी सरकार चंद्रखुरी में भगवान राम की नई 51 फीट की मूर्ति लगवाने की तैयारी में है। सूत्रों की माने तो इसकी लागत लगभग 80 लाख रुपए के आस पास होगी। उस दौरान 51 फीट की राम मूर्ति को उड़ीसा के बिल्हा पत्थर से बनाया गया था। इसे रायपुर में उड़ीसा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मूर्तिकारों ने मिलकर बनाया था। लेकिन अब मध्यप्रदेश के ग्वालियर में नई मूर्ति बनाने का काम शुरू भी हो गया है। 51 फीट की नई मूर्ति 2 महीने में बन कर तैयार हो जाएगी। यह मूर्ति 2 टन 14 सेंड स्टोन जोड़कर बनाई जा रही है। ग्वालियर के मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा 51 फीट की इस भगवान राम की मूर्ति को तैयार करने में लगे हुए हैं।

PunjabKesari

इस मामले पर कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के मुंह में राम लेकिन मन में नाथूराम है भाजपा सिर्फ भगवान राम के नाम पर राजनीति करती है भगवान राम को अनेक स्वरूप में देखा और माना जाता है भगवान राम की मूर्ति वनवासी राम की लगाई गई है लेकिन भाजपा उसमें खोट निकाल रही है। भाजपा को अपने मन में बैठे पाप को बाहर निकालना चाहिए कण कण में राम है।

वहीं बीजेपी का कहना है कि मूर्ति लगाने के नाम पर कांग्रेस सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है और जिस मूर्ति को लगाया गया है वह विकृत है। भगवान राम का जो स्वरूप लोगों के अनुरूप होना चाहिए गरिमा के अनुरूप होना चाहिए। इसलिए चंद्रखुरी में भांजे राम की नई मूर्ति लगाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!