Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Apr, 2025 11:25 PM

गुजरात में मध्य प्रदेश की 21 मजदूरों की मौत
भोपाल। गुजरात के बनासकांठा में मजदूरों की मौत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से मध्यप्रदेश के श्रमिकों की असामयिक मृत्यु तथा गंभीर घायल होने का दुखद समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं।
प्रदेश सरकार घायल श्रमिकों व मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। दुर्घटना के संबंध में गुजरात सरकार के साथ सतत संपर्क किया जा रहा है।
बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख तथा घायल श्रमिकों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
हमारे कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान सहित पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों को समन्वय हेतु दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है। संकट की इस घड़ी में हमारी सरकार पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।
आपको बता दें कि पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 21 श्रमिकों की मौत हो गई, सभी श्रमिक मध्य प्रदेश के मजदूर बताए जा रहे हैं। इसमें हरदा जिले के 10 और 10 देवास जिले के मजदूरों की पहचान हुई है, अभी बाकी लोगों की पहचान होना बाकी है।