इंदौर में युवती ने अपने साथियों के साथ युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Edited By Himansh sharma, Updated: 24 Oct, 2024 04:12 PM

a person was severely beaten in indore

एक युवती ने अपने साथी को बुलाकर एक युवक की जमकर मारपीट की

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पलासिया थाना क्षेत्र के शेखर सेंटर में एक युवती ने अपने साथी को बुलाकर एक युवक की जमकर मारपीट की, सिर पर कांच की बोतल भी मार दी पुलिस ने युवती और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती और उसका साथी युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari दरअसल यह वीडियो मंगलवार की दोपहर का है। जहां युवक की एक युवती ने अपने पुरुष मित्र को बुलाकर जमकर पिटाई करवा दी था। वहीं फरियादी विशाल ने पुलिस को बताया कि युवती की दुकान के सामने वह टहल रहा था और मोबाइल पर बात कर रहा था और युवती समझी कि उसे कमेंट कर रहा है। जिस पर दोनो में विवाद हो गया और युवती ने अपने पुरुष मित्र को बुलाकर युवक की पिटाई करा दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!