Edited By meena, Updated: 20 Nov, 2026 04:43 PM

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया...
आगर मालवा (सय्यद जाफर हुसैन) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया। सुसनेर निवासी अभिजीत बजाज को आगर मालवा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
जिलाध्यक्ष पद को लेकर संगठन के भीतर कई नामों की चर्चाएं चल रही थीं। ऐसे में अभिजीत बजाज के नाम पर मुहर लगने के बाद राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया। उनकी नियुक्ति को युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब अभिजीत बजाज के सामने जिले में युवा मोर्चा को मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी रहेगी।