Video: किसानों के बाद अब कैदियों को कमलनाथ का तोहफा

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 07 Mar, 2019 04:21 PM

मध्यप्रदेश में कैदियों में सकारात्मक बदलाव लाने के मकसद से खुली जेल का शुभांरभ किया गया । जिसका उद्घाटन बुधवार को गृह मंत्री बाला बच्चन ने किया। इस जेल में कैदियों को गृहस्थी बसाने और काम पर बाहर जाने की आजादी है। बरसों पुरानी तंग काल कोठरी की जगह...

भोपाल: मध्यप्रदेश में कैदियों में सकारात्मक बदलाव लाने के मकसद से खुली जेल का शुभांरभ किया गया । जिसका उद्घाटन बुधवार को गृह मंत्री बाला बच्चन ने किया। इस जेल में कैदियों को गृहस्थी बसाने और काम पर बाहर जाने की आजादी है। बरसों पुरानी तंग काल कोठरी की जगह दो कमरों का नया घर, जिसमें परिवार के साथ रहने का सुख और इसके साथ ही दिनभर बाहर काम करने की आजादी भी मिलेगी।

PunjabKesari

इस खुली जेल की शुरुआत सेंट्रल जेल के पास ही की गई है। इसको देवी अहिल्याबाई खुली कॉलोनी नाम दिया गया है। जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे ने बताया कि इस कॉलोनी में 8 ब्लॉक बनाए गए हैं। इन ब्लॉक में 9 बंदियों के परिवार के साथ रहने की व्यवस्था की गई है। वे जेल में नौकरी भी कर सकते हैं।

PunjabKesari

यहां पर रहने वाले कैदियों को भोपाल सेंट्रल जेल प्रबंधन द्वारा एक महीने का राशन और गृहस्थी का सामान दिया है। जेल के उद्घाटन समारोह में गैस राहत मंत्री आरिफ अकील, सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह और जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!