जीत के बाद पीएम मोदी से मिलने पहुंचेगी साध्वी प्रज्ञा

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 25 May, 2019 02:54 PM

after victory pm will visit sadhvi pragya

सुर्खियों में रहने वाली भोपाल सीट से बीजेपी विजेता साध्वी प्रज्ञा शनिवार को दिल्ली जाएंगी। वे वहां पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगी। इससे पहले शुक्रवार की शाम साध्वी ने रिवेरा टाउन स्थित निवास पर विशेष साधना शुरू की। यह विशेष पूजा शाम 7 बजे से रात 1...

भोपाल: सुर्खियों में रहने वाली भोपाल सीट से बीजेपी विजेता साध्वी प्रज्ञा शनिवार को दिल्ली जाएंगी। वे वहां पीएम मोदी से भी मिलकर उन्हें जीत की बधाई देगीं व धन्यवाद करेंगी। इससे पहले शुक्रवार की शाम साध्वी ने रिवेरा टाउन स्थित निवास पर विशेष साधना शुरू की। यह विशेष पूजा शाम 7 बजे से रात 1 बजे तक चली। चुनाव जीतने के बाद साध्वी की व्यवस्तता ज्यादा बढ़ गई है। जिसके चलते उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी।

PunjabKesari

रिवेरा टाउन स्थित साध्वी के निवास पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से लोगों का तांता लगा रहा। कड़ी धूप में एक घंटे तक इंतजार के बाद उन्होंने 11 बजे तक लोगों से मुलाकात की। इस दौरान साध्वी के गृह जिले भिंड से भी बड़ी संख्या में समर्थक व परिजन उनसे मिलने पहुंचे।

PunjabKesari

पत्रकारों से मुखाबिर होते हुए साध्वी ने कहा कि लोगों ने राष्ट्रधर्म को समझा इसलिए उन्हें इतने ज्यादा बहुमत से जिताया। पीएम मोदी ही उनकी जीत का प्रमुख कारण है। मोदी के विजन को कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचाने का काम किया है। राष्ट्र निर्माण के लिए लड़े चुनाव में धर्म की जीत हुई है। वहीं साध्वी ने भोपाल के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात भी कही है।
 

Election जीतने के बाद बोली Sadhvi Pfgya, Public का विश्वास ही हमारे लिए श्रेष्ठ है

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!