Edited By meena, Updated: 21 Mar, 2020 01:41 PM
जबलपुर में कोरोना के चार मरीजों की पुष्टि होने के साथ ही मध्य प्रदेश में कोरोना की एंट्री भी हो गई। एक ही परिवार के चार मरीजों का पहला मामला सामने आने के बाद प्रदेश भर में अलर्ट घोषित कर दिया है। वहीं इसके साथ जबलपुर प्रशासन भी सजग हो गया है। सबसे...
जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर में कोरोना के चार मरीजों की पुष्टि होने के साथ ही मध्य प्रदेश में कोरोना की एंट्री भी हो गई। एक ही परिवार के चार मरीजों का पहला मामला सामने आने के बाद प्रदेश भर में अलर्ट घोषित कर दिया है। वहीं इसके साथ जबलपुर प्रशासन भी सजग हो गया है। सबसे पहले जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया है। प्रशासन के आदेश के बाद पुलिस ने खुद कमान संभालते हुए दुकानें बंद करवाई। रात से एसपी अमित सिंह ने मोर्चा संभालते हुए लोगों को घर रहने की हिदायत दी। वहीं कोरोना के लक्षण मिलने पर जांच करवाने के लिए लाउडस्पीकर के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचाई।
आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश में कोरोना का पहला मामला जबलपुर से एक ही परिवार के चार मरीजों के रुप में सामने आया है। कलेक्टर भरत यादव ने चार मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि करते हुए बताया कि मरीजों के स्वजन को भी क्वारंटाइन किया जाएगा। चारों कब दुबई यात्रा से लौटे थे। किस मार्ग से जबलपुर तक पहुंचे थे और संक्रमण की रिपोर्ट मिलने से पूर्व वे कहां-कहां गए, किन लोगों से मेलजोल किया इसका पता लगाया जा रहा है। उन सभी को क्वारंटाइन कर थ्रोट स्वाब के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जाएंंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संक्रमित मरीज जिन लोगों के संपर्क में रहे वे स्वेच्छा से अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं।