RSS की बैठक में शामिल हुए अमित शाह, संघ प्रमुख से करेंगे एकांत वार्ता

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 09 Mar, 2019 07:30 PM

amit shah joining rss meeting unanimity talks with rss chief

जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय  प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक हो रही है। जिसमें दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिस्सा लिया।  वे विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे। महाराजपुरा विमानतल पर सांसद एवं ...

ग्वालियर: जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय  प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक हो रही है। जिसमें दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिस्सा लिया।  वे विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे। महाराजपुरा विमानतल पर सांसद एवं  नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर सहित भाजपा वरिष्ठ नेताओं ने अमित शाह का स्वागत किया।

PunjabKesari

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विमानतल से ही सीधे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में शामिल पहुंचे। शिवपुरी लिंक रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर केदारपुर में आयोजित तीन दिवसीय बैठक में अमित शाह संघ  प्रोटोकॉल के हिसाब से एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर शामिल हुए।  बैठक के बाद उनकी मुलाकात संघ प्रमुख मोहन भागवत से होगी। लोकसभा चुनावों को देखते हुए अमित शाह और मोहन भागवत की इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा सहित अन्य विपक्षी दलों की निगाहें भी इस मुलाकात पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि अमित शाह यहां मोहन भागवत से उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा  करेंगे।  हालांकि संघ प्रमुख ने शुक्रवार को कहा था कि संघ इस बैठक में चुनाव को लेकर कोई बात नहीं करेगा। केवल लोगों को चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!