Edited By Vikas Tiwari, Updated: 24 Jul, 2023 02:05 PM
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा आज बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे महानिर्वाणी अखाड़े में महंत गांधी पर मत्था टेकने के लिए पहुंचे। मीडिया से चर्चा में आशुतोष राणा ने...
उज्जैन (विशाल सिंह): प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा आज बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे महानिर्वाणी अखाड़े में महंत गांधी पर मत्था टेकने के लिए पहुंचे। मीडिया से चर्चा में आशुतोष राणा ने बताया मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन दर्शन पर आधारित किताब का कल विमोचन होना है। जिसके लिए उनका सम्मान भी कल होगा पुस्तक की सफलता, और धन्यवाद देने के लिए बाबा महाकाल के दरबार में मत्था टेकने के लिए पहुंचे थे।
आपको बता दें कि आशुतोष राणा भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं और वे जब फिल्मों से फ्री रहते हैं तब बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं