महाकालेश्वर मंदिर में हुई वर्ष में एक बार होने वाली भस्म आरती, बाबा दूल्हा रुप में दे रहे दर्शन

Edited By meena, Updated: 09 Mar, 2024 05:06 PM

bhasma aarti held once a year in mahakaleshwar temple

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भगवान महाकाल दूल्हा रूप में दर्शन दे रहे हैं....

उज्जैन(विशाल सिंह): उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भगवान महाकाल दूल्हा रूप में दर्शन दे रहे हैं। शनिवार सुबह 4 बजे भगवान महाकाल का सवा मन फूलों और सप्त धान का सेहरा सजाया गया है। उन्हें दूल्हे के रूप में श्रृंगारित किया गया है। इससे पहले भगवान महाकाल को सप्त धान का मुखौटा, स्वर्ण त्रिकुंड, कुंडल, चांदी का छत्र और नए वस्त्र धारण कराए गए। सुबह 6 बजे सेहरा आरती हुई। इस दौरान करीब सवा लाख बिल्व पत्र भी अर्पित किए।

PunjabKesari

बाबा महाकाल की भस्म आरती साल में एक बार दोपहर 12 बजे होती है। आज पहली बार ऐसा हुआ, जब आम भक्तों ने भी दोपहर की भस्म आरती के चलायमान दर्शन किए। महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि सभी को कार्तिकेय मंडपम से प्रवेश दिया गया।

PunjabKesari

इससे पहले महाशिवरात्रि पर गुरुवार की रात ढाई बजे भगवान महाकाल मंदिर के पट खुले। शनिवार रात 10.30 बजे तक लगातार 44 घंटे भगवान महाकाल के दर्शन हो सकेंगे। शुक्रवार रात 10 बजे तक 7.35 लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर लिए थे।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!