गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों CM बघेल की बड़ी सौगात, एक क्लिक में ट्रांसफर किए 18 करोड़ 47 लाख रू.

Edited By meena, Updated: 05 Jul, 2023 06:35 PM

big gift of cm baghel to the beneficiaries of godhan nyaya yojana

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने गोधन न्याय योजना (Godhan Nayay Yojna) के हितग्राहियों को बड़ी सौगात दी

रायपुर (सत्येंद्र शर्मा): मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने गोधन न्याय योजना (Godhan Nayay Yojna) के हितग्राहियों को बड़ी सौगात दी। सीएम बघेल ने इस योजना के हितग्राहियों के खाते में 18 करोड़ 47 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण किया। इसमें से 15 जून से 30 जून तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.52 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 5.05 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 7.79 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 5.53 करोड़ रूपए की लाभांश राशि वितरित की गई।

PunjabKesari

आपको बता दे कि गोधन न्याय योजना (Godhan Nayay Yojna) के हितग्राहियों को आज वितरित राशि को मिलाकर अब तक 507.14 करेाड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसमें से गोबर विक्रेताओं को 247.12 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को अब तक 244.95 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।

PunjabKesari

छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना (Godhan Nayay Yojna)  के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में 30 जून 2023 तक गौठानों में 123.56 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!