नेपाल राजघराने से था ग्वालियर राजवंश की राजमाता का संबंध, शादी के बाद "माधवी राजे सिंधिया" मिला था नाम

Edited By meena, Updated: 15 May, 2024 07:19 PM

madhavi raje scindia was related to nepal royal family

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पत्नी माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया...

ग्वालियर (अंकुर जैन): केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पत्नी माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया। वह पिछले तीन महीने से बीमार थीं। उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। उन्होंने 70 साल की उम्र में बुधवार सुबह 9.28 पर अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर कल मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा। जहां उनका राजघराने की परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।

PunjabKesari

नेपाल राजघराने से थीं माधवी राजे सिंधिया

माधवी राजे सिंधिया का ताल्लुक नेपाल राजघराने से रहा है। शादी से पहले उनका नाम किरण राजलक्ष्मी देवी था। माधवराव से विवाह के बाद मराठी परंपरानुसार नाम बदलकर माधवी राजे सिंधिया हुआ। माधवी राजे सिंधिया के दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। विवाह से पहले उनका नाम राजकुमारी किरण राज्यलक्ष्मी देवी था। 1966 में माधवराव सिंधिया से शादी के बाद उनका नाम बदल गया था। माधवी राजे सिंधिया मूलतः नेपाल की रहने वाली हैं। उनका परिवार वहां के राजघराने से जुड़ा रहा है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के पीएम भी रह चुके हैं। नेपाल की राजकुमारी को शादी के बाद महारानी कहा जाता था। माधवराव के निधन के बाद उन्हें राजमाता कहा जाने लगा। माधवी राजे के पति पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया का 30 सितम्बर 2001 को यूपी के मैनपुरी के पास विमान हादसे में निधन हुआ था। उस समय उनकी उम्र महज 56 साल थी।

PunjabKesari

शाही शादी में पूरी ट्रेन की थी बुक

1966 में माधवी राजे की शादी माधवराव सिंधिया से हुई थी। उनका रिश्ता ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने तय किया था। यह उस दौर की एक शाही शादी थी, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। जानकारी के अनुसार यह शादी दिल्ली में हुई थी। ग्वालियर के लोग बारात में शामिल हों, इसके लिए एक स्पेशल ट्रेन भी चलवाई गई थी। जिसमें देश-विदेश के मेहमान शामिल हुए थे। 

PunjabKesari

बेटे सिंधिया को सौंपी राजनीतिक विरासमत

माधवराव सिंधिया के निधन के बाद माधवी राजे के राजनीति में आने की अटकलें लगाई गई। 2004 के लोकसभा चुनाव में उनके ग्वालियर से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे, लेकिन माधवी राजे ने खुद को राजनीति से दूर ही रखा। अपने पति माधवराव सिंधिया की राजनीतिक विरासत बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए छोड़ दी। 

भाजपा में जाने को लेकर बेटे का दिया था साथ

मार्च 2020 में सिंधिया के भाजपा में जाने के फैसले में भी मां ने अहम भूमिका निभाई। जब सिंधिया पिता की विरासत छोड़कर भाजपा में जाने में संकोच कर रहे थे। इस दौरान माधवी राजे ने मार्गदर्शक बनकर सिंधिया को राह दिखाई थी। कहा जाता है कि उस समय सबसे ज्यादा सपोर्ट मां माधवी राजे ने सिंधिया को किया था। इसके बाद ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फैसला लेकर अपनी दादी विजयाराजे सिंधिया की तरह बड़ा कदम उठाया था।

PunjabKesari

चुनाव प्रचार के दौरान भी मां के लिए दिल्ली जाते रहे सिंधिया

गुना शिवपुरी के लोकसभा प्रत्याशी के रुप में सिंधिया प्रचार में जुटे थे। इधर मां की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने चुनाव प्रचार के बीच भी मां का पूरा ख्याल रखा। वे बीच-बीच में दिल्ली जाते रहे। चुनाव प्रचार जब शबाब पर था तब ज्योतिरादित्य और उनके बेटे महाआर्यमान जहां गुना-शिवपुरी में प्रचार कर रहे थे, तब सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे दिल्ली लौट आईं थीं। उन्होंने अधिकांश समय राजमाता के साथ बिताया। प्रियदर्शनी की मां भी नेपाल से ताल्लुक रखती थीं। माधवराव सिंधिया की मौत के बाद ज्योतिरादित्य महल के साथ-साथ अपने पिता की राजनैतिक विरासत भी संभाल रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!