तहसीलदार की फटकार के बाद भी लोकसेवा केंद्र कर्मचारी की मनमानी, निर्धारित शुल्क से कर रहे अधिक वसूली
Edited By meena, Updated: 15 May, 2024 04:06 PM

आरोन के सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की मनमानियां दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही हैं...
आरोन (गौरव शर्मा): आरोन के सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की मनमानियां दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही हैं। तहसीलदार की फटकार के बाद भी लोकसेवा केंद्र के कर्मचारी शासन के आदेशों को ताक पर रखकर अवैध वसूली कर रहे हैं। आलम यह है कि सरकार के निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करके आम जनता को परेशान किया जा रहा है। ताजा मामले में एक पीड़ित दिलवर खान ने कर्मचारियों के खिलाफ एसडीएम आरोन को लिखित शिकायत आवेदन दिया है।
पीड़ित का आरोप है कि वह 13-05-2024 को अपना आय प्रमाण पत्र बनवाने लोक सेवा केन्द्र आरोन गया था। वहां पर उससे आय प्रभाण पत्र बनवाने के लिए 30 रुपये की मांग की गई जिस पर प्रार्थी ने बताया कि आय प्रमाण पत्र का 20 रु शुल्क है तथा 5 रुपए आवेदन रसीद के है। आप ज्यादा राशि मांग रहे हैं।

इस पर लोक सेवा केन्द्र के कर्मचारी अभिषेक साहू ने उनके साथ बतमीजी की इस घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल तहसीलदार साहब को मोबाइल पर अवगत कराया। इस पर तहसीलदार साहब ने कर्मचारी को तहसील बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। प्रार्थी दिलवर खान ने एसडीएम के नाम आवेदन दिया है और लोक सेवा केंद्र के उक्त कर्मचारी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
Related Story

MP में 1.50 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, होली से पहले मिलेगा एरियर, एकमुश्त राशि होगी जारी

मध्य प्रदेश में सबूत मिटाने वाले सरकारी मुलाजिमों पर बड़ा एक्शन, आधा दर्जन अधिकारी, कर्मचारी...

CM मोहन की अधिकारियों, कर्मचारियों को दो टूक, कहा-अगर ये काम नहीं सुधारा तो 6 कार्य दिवस का होगा...

फुल फॉर्म में आई कलेक्टर मैम, 8 अधिकारियों और कर्मचारियों को जारी किए नोटिस,साथ में वार्निंग

MP DA Hike: 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को झटका, महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी के लिए करना होगा इंतजार

सीवर में जान गंवाने वाले दिवंगत सफाई कर्मचारियों के परिजनों से मिले महापौर, सौंपे 30–30 लाख के चेक

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिग्विजय के जन्मदिन पर गौमाता को चारा खिलाकर...

इन कर्मचारियों की लग गई मौज, मिलेगा 24.5 फीसदी महंगाई भत्ता,आदेश जारी

CM मोहन ने कर दी सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब होगा इतने साल के एरियर्स का भुगतान

मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार! CM साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली