Edited By Desh Raj, Updated: 28 Feb, 2026 07:47 PM

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस मध्य प्रदेश कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का जन्मदिन श्रीराधे कृष्णा गौशाला बरखेड़ा पंथ में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया।
(मंदसौर ): असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस मध्य प्रदेश कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का जन्मदिन श्रीराधे कृष्णा गौशाला बरखेड़ा पंथ में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया।
इस अवसर पर कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं गौसेवकों ने भाग लिया और सामाजिक सेवा का संदेश दिया,कार्यक्रम के दौरान गौशाला में मौजूद सभी गौ माताओं को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया। उपस्थित लोगों ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए समाज में सेवा और करुणा की भावना को बढ़ावा देने की बात कही।
कुंवर शक्तावत ने कहा कि जनसेवा और गौसेवा हमारे संस्कारों का अभिन्न अंग हैं और इसी भावना के साथ यह आयोजन किया गया है और इस प्रकार गौशाला,वृद्धा आश्रम,अनाथालय में जाकर यदि किसी व्यक्ति का जन्मदिन मनाया जाता है तो इसका लाभ अवश्य ही जिस व्यक्ति का जन्मदिन मनाया जाता है उस व्यक्ति को मिलता है उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गौशाला प्रांगण स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर में उपस्थित होकर दिग्विजय सिंह के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।