अजीब कांड, तहसील कार्यालय में घुसा आवारा सांड, जरुरी फाइलें से खा गया कागज! तहसीलदार का कुछ भी बोलने से इंकार

Edited By Desh Raj, Updated: 07 Oct, 2026 07:15 PM

bizarre incident stray bull enters tehsil office

बेगमगंज तहसील कार्यालय की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर बुधवार को दोपहर बाद उस समय सवाल खड़े हो गए, जब एक आवारा सांड बेखौफ होकर तहसील कार्यालय के अंदर घुस गया।

रायसेन (शिवलाल यादव): बेगमगंज तहसील कार्यालय की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर बुधवार को दोपहर बाद उस समय सवाल खड़े हो गए, जब एक आवारा सांड बेखौफ होकर तहसील कार्यालय के अंदर घुस गया। आवारा सांड ने कार्यालय में नीचे रखी फाइलों में से कागज निकालकर खाना शुरू कर दिया। कुछ देर तक चले इस घटनाक्रम में कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड अचानक तहसील कार्यालय परिसर में पहुंचा और घूमते-घूमते कार्यालय के अंदर जा घुसा। वहां नीचे रखी फाइलों को देखकर वह उनके पास पहुंच गया और फाइलों में लगे कागज खाने लगा। कर्मचारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो भृत्य और बाबू दौड़कर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांड को कार्यालय से बाहर खदेड़ा गया। कहा जा रहा है कि तब तक सांड कई महत्वपूर्ण फाइलों के कागजों को नुकसान पहुंचा चुका था।

बताया जा रहा है कि इन फाइलों में विभिन्न पक्षकारों के प्रकरणों से संबंधित दस्तावेज भी शामिल थे। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि किन-किन प्रकरणों के दस्तावेज नष्ट हुए हैं और यदि किसी पक्षकार के मामले से संबंधित महत्वपूर्ण कागज खराब हुए हैं तो इसकी भरपाई कैसे होगी।

कार्यालय में रखी फाइलों की सुरक्षा पर उठे सवाल

तहसील जैसे महत्वपूर्ण राजस्व कार्यालय में प्रकरणों से संबंधित दस्तावेजों का इस तरह खुले में या असुरक्षित स्थिति में रखा होना भी सवाल खड़े कर रहा है। घटना के बाद अब यह पता लगाया जाना जरूरी है कि सांड ने किन फाइलों और दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही क्षतिग्रस्त दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध हैं या नहीं, इसकी भी जांच की आवश्यकता है।

तहसीलदार ने बयान देने से किया इनकार....

मामले को लेकर जब तहसीलदार प्रमोद उईके से मोबाइल फोन से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बहरहाल अब देखना यह है कि प्रशासन इस लापरवाही को लेकर क्या कार्रवाई करता है और जिन पक्षकारों के दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है, उनके प्रकरणों में आगे की प्रक्रिया किस तरह पूरी की जाएगी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!