BJP नेत्री ने उठाए करवाचौथ पर सवाल?

Edited By Vikas kumar, Updated: 17 Oct, 2019 01:28 PM

bjp leader raised questions on karvachauth

करवाचौथ का व्रत महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं चंद्रमा की पूजा करके अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति की कामना करती हैं। आज देश भर में करवाचौथ का त्यौहा...

भोपाल: करवाचौथ का व्रत महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं चंद्रमा की पूजा करके अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति की कामना करती हैं। आज देश भर में करवाचौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। लेकिन बीजेपी नेत्री व पूर्व मंत्री ने इसपर भी राजनीति क्षेड़ दी है। पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर करवाचौथ पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। मेहदेले ने लिखा है कि भारतीय पुरुष इतने कमजोर हैं कि पत्नी इनकी लंबी उम्र के लिए व्रत रखें।  
 

 

 


अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली बीजेपी नेत्री कुसुम मेहदेले ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘हिंदुस्तान में हिन्दू महिलाये बहुत सारे ब्रत पति या पुत्र की आयु की सुरक्षा या आयु बढ़ाने के लिए करती हैं।क्या ये इतने कमजोर या असुरक्षित हैं। सारे ब्रत जैसे करवा चौथ, तीजा, हरछठ, सन्तान सातें, भाई दोज, बैठकी आदि, कोई पति या भाई अपनी पत्नी के लिये नहीं करते, सारे ब्रत पुरषो की सलामती के लिए हैं'।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!